बगहा, जुलाई 8 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय नगर के राम लखन सिंह यादव कॉलेज में बुधवार को इंटर्नशिप सेल का गठन कर दिया गया। छात्र-छात्राओं से लेकर इंटर्नशिप देने के लिए जो भी कंपनियां आएंगी वह अब सेल में गठित सदस्यों से वार्ता करके आगे बढ़ेगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अभय कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को सेल की बैठक की गई। बैठक का निर्देशन संचालन नोडल ऑफिसर डॉ. राकेश कुमार राय ने किया। इस दौरान चार सदस्यीय इस इंटर्नशिप सेल का गठन किया गया। जिसमें नोडल ऑफिसर के अलावा अन्य सदस्य डॉ. धनंजय पाण्डेय, डॉ. प्रकाश कुमार राय और डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार हैं। इस बैठक में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया जो आईपीओ संबंधी निर्णय लेंगे। इसके सदस्य डॉ. प्रकाश कुमार राय, डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार और डॉ. लालजी प्रसाद यादव हैं। उक्त बैठक में महाविद...