Bagaha News: आपात स्थिति में मददगार बनेगी पुलिस, मिली ट्रेनिंग
बगहा, सितम्बर 25 -- Bagaha News: नरकटियागंज। अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार व बेसिक लाइफ सपोर्ट का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल मदद पहुंचाने, सर्पदंश, पानी में डूबने और हार्ट अटैक की स्थिति में प्राथमिक उपचार व सीपीआर देने की जानकारी दी गई। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि किसी भी घटना के बाद पुलिसकर्मी अक्सर सबसे पहले मौके पर पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें प्राथमिक उपचार की जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि विभागीय निर्देश पर महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि चिकित्सकीय सहायता पहुंचने तक वे घायलों की जान बचाने में मदद कर सकें। प्रशिक्षण में आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों और बीएलएस की तकनीकों की जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.