बगहा, अगस्त 21 -- Bagaha News: बेतिया। आपसी सामंजस्य से जिले का विकास होगा। इसमें जिला पार्षदों की भूमिका अहम है। सरकार की जो भी योजनाएं हैं। इसका लाभ जरूरतमंदों को पहुंचाने में हमें आगे आना होगा। उक्त बातें सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने कहीं। वे शुक्रवार को जिला परिषद के नये मीटिंग हॉल के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि संसाधनों के उपयोग में जिप अग्रणी रहा है। पर्यटन स्थल को विकसित करने की जरूरत है। डीएम ने कहा की प्रशासन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कर रही है। सहयोग शिविर के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। इसमें सब की सहभागिता जरूरी है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद, एमएलसी शिवरानी देवी, विधायक अभिषेक रंजन, उपाध्यक्ष रेणु देवी, डीडीस...