बगहा, अगस्त 7 -- Bagaha News: बेतिया।बेतिया प्रतिनिधि संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजनों की सहायता एवं आपदा संबंधी सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए जिला स्तर पर जिला आपातकालीन संचालन केंद्र संचालित किया है।प्रभारी पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन शाखा, नगमा तबस्सुम ने बताया कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा, बाढ़, जलजमाव, सुखाड़ अथवा अन्य आपदा संबंधी सूचना, सहायता या राहत कार्य से जुड़ी जानकारी के लिए आम नागरिक किसी भी समय संचालन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपदा संबंधी सूचना को तत्काल जिला आपातकालीन संचालन केंद्र को उपलब्ध कराएं। ताकि समय पर आवश्यक कार्रव...