बगहा, अक्टूबर 16 -- Bagaha News: बेतिया। आधुनिक तकनीक से खेती किसानों के लिए वरदान है। इससे किसान सशक्त होंगे। उन्नत क्वालिटी की बीज की उपलब्धता सरकार की प्राथमिकता सूची है। उक्त बातें डीएम तरनजोत सिंह ने कहीं।वे डीआरसीसी में आयोजित जिला स्तरीय रबी कार्यशाला में बोल रहें थे। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों के अनुदान के लिए ऑनलाइन पोर्टल खुलने वाली है। पोर्टल खुलते ही आवेदन शुरू हो जाएगी। किसानों के दावों के सत्यता के बाद अनुदान राशि दी जाएगी। किसानों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दिए जाने की जरूरत है।जिला कृषि पदाधिकारी सरफराज असगर ने कहा की रबी सीजन में बेहतर पैदावार के लिए हमें सजग रहने की जरूरत है। जिले में उर्वरक की कमी नहीं है। ऑनलाइन किसानों को उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। कृ...