बगहा, जुलाई 13 -- Bagaha News: भितहा, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के भूईधरवा पंचायत अंतर्गत हीरासोती उत्तर टोला में वर्षों से लंबित प्राथमिक विद्यालय भवन निर्माण का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत वर्ष दो जून 2018 में विद्यालय निर्माण के लिए जमीन चिन्हित की गई थी, लेकिन कई वर्षों तक भवन निर्माण नहीं हो सका था। अब निर्माण कार्य शुरू होने से बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि भवन नहीं रहने के कारण हीरासोती उत्तर टोला के बच्चों को करीब दो किलोमीटर दूर प्राथमिक विद्यालय डीही पकड़ी पंचायत के मिश्रौली प्राथमिक विद्यालय में टैग किया गया बच्चों को पढ़ने जाना पड़ता था। यह भी पढ़ें- जर्जर स्कूलों में टपकती छतों के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे खासकर बरसात के दिनों में बच्चों को काफी परेशानियों का साम...