बगहा, सितम्बर 21 -- Bagaha News: श्रीनगर, एसं। बैरिया थाना क्षेत्र के चूड़िहारवा टोला वार्ड संख्या-1 से 8 वर्षीय बच्ची के लापता होने के मामले में सोमवार दोपहर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। बैरिया थाना गेट से बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक मार्च निकालकर बच्ची की शीघ्र बरामदगी की मांग की। बच्ची के पिता चूड़िहारवा टोला निवासी कमलेश राम ने बैरिया थाने में आवेदन देकर बताया है कि उनकी पुत्री अनुप्रिया उर्फ पम्मी कुमारी (8) 19 सितंबर की शाम करीब चार बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई। तलाश करने पर कहीं पता नहीं चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...