बगहा, जुलाई 21 -- Bagaha News: नरकटियागंज। अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा बुधवार से बहाल हो जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना से उद्घाटन करेंगे। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि उद्घाटन के साथ ही किडनी के जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा मिलने लगेगी। अस्पताल के दूसरे तल्ले पर अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट तैयार कर ली गई है। उपाधीक्षक डॉ. कुमार ने बताया कि यूनिट पूरी तरह से तैयार है। अस्पताल प्रबंधक विपिन राज ने बताया कि फिलहाल तीन बेड और तीन डायलिसिस मशीनें स्थापित कर सेवा चालू की जा रही हैं। जरूरत बढ़ने पर तीन और मशीनें यूनिट में जोड़ी जाएंगी। ताकि लोगों को लाभ मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...