बगहा, अक्टूबर 23 -- Bagaha News: साठी। लौरिया प्रखंड के धमौरा पंचायत अंतर्गत वृंदावन गांव में शुक्रवार दोपहर आंगनबाड़ी केंद्र की चहारदीवारी गिरने से उसके मलबे में दबकर पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान शेख एलामुद्दीन का पुत्र आयान आलम के रूप में हुई है। घटना दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, वृंदावन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 143 की सेविका अंबारी खातून और सहायिका शीला देवी केंद्र बंद कर अपने घर जा चुकी थीं। इसी दौरान गांव के कुछ बच्चे केंद्र की चहारदीवारी के पास खेल रहे थे। अचानक चहारदीवारी भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से आयान आलम मलबे में दब गया। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। सेविका के पति इजहारूल हक भी मौके पर पहुंचे।...