बगहा, अक्टूबर 12 -- Bagaha News: जगदीशपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नया टोला कर्पूरी चौक पर अवैध क्लीनिक में सोमवार को मुफस्सिल थाने के विशंभरपुर के रामपुर वार्ड-3 के जोखू पावान के पुत्र टीमन कुमार (7) की इलाज के दौरान मौत हो गई। सांप के डंसने की आशंका पर परिजन उसे लेकर उत्सव क्लीनिक पहुंचे थे। यहां डॉक्टर ने इलाज से ठीक होने का आश्वास दिया। लेकिन इलाज के दौरान तबियत बिगड़ने पर उसे रेफर कर दिया। दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इधर, डॉक्टर व कर्मी क्लीनिक छोड़कर फरार हो गये। इससे आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के सामने शव रखकर हंगामा किया। बेतिया-अरेराज पथ को घंटों जाम कर दिया। बाद में मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह व जगदीशपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आक्र...