बगहा, नवम्बर 28 -- Bagaha News: बेतिया। जिले में गन्ना पेराई का कार्य प्रारंभ होने के साथ ही कृषि विभाग द्वारा किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को जिला कृषि पदाधिकारी सरफराज असगर ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान गन्ना किसानों से मुलाकात कर उन्हें गन्ने की सूखी पत्तियों एवं अन्य फसल अवशेषों को खेतों में नहीं जलाने की अपील की। जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों को बताया कि खेतों में गन्ने की सूखी पत्तियां, पराली एवं अन्य फसल अवशेष जलाने से मिट्टी में मौजूद लाभकारी सूक्ष्म जीवों को नुकसान पहुंचता है तथा मृदा की उर्वरता एवं गुणवत्ता प्रभावित होती है। इसके अतिरिक्त फसल अवशेषों को जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है और पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही, मिट्टी की गुणवत्त...