बगहा, अगस्त 11 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय जिले के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के आकस्मिक अवकाश (सीएल) को लेकर नए नियम को लागू कर दिया गया है। जिसके तहत अलग-अलग कोटि के विद्यालयमें शिक्षक को अलग-अलग तरीके से आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। विद्यालयों में एक ही दिन बड़ी संख्या में शिक्षकों के अवकाश पर रहने से पठन-पाठन प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह निर्णय लिया गया है। डीईओ ने सभी प्रधान शिक्षक, प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। नए आदेश के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों में एक दिन में अधिकतम एक शिक्षक, मध्य विद्यालयों में दो शिक्षक तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अधिकत...