बगहा, अगस्त 7 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय अब जिले के स्कूलों में एक बार फिर से शनिवार को हाफ डे दिया जाएगा। शनिवार को अब शाम तक विद्यालय का संचालन नहीं होगा बल्कि दोपहर में ही छुट्टी हो जाएगी। जिससे शिक्षकों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं में भी खुशी देखने को मिल रही है। शिक्षा विभाग ने विद्यालयों के संचालन समय में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए शनिवार को सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 'हाफ डे' व्यवस्था लागू करने का आदेश जारी कर दिया है। इसे लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा गुरुवार को पत्र जारी कर दिया गया। जिसके तहत अब सोमवार से शुक्रवार तक विद्यालय पूर्ववत सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगे। जबकि शनिवार को विद्यालय केवल दोपहर 1:00 बजे तक खुलेंगे。 यह भी पढ़ें- Bhabua News: सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में क...