बगहा, अगस्त 23 -- Bagaha News: बगहा। गंडक नदी के लगातार कटाव के कारण मंगलपुर के समीप पत्थर का स्पर क्षतिग्रस्त होने के बाद उसे बचाने के लिए जल संसाधन विभाग बांस का सहारा ले रहा है। विभाग की ओर से बांस के हाथी पांव तैयार कर फ्लड फाइटिंग का कार्य कराया जा रहा है। कच्चे बांस के इस्तेमाल को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी के तेज बहाव के बीच कच्चे बांस के सहारे कटावरोधी कार्य कितना कारगर होगा, यह सवाल खड़ा कर रहा है।

स्थानीय मुद्दे स्थानीय एकराम हुसैन, बबलू कुमार, गोविंदा पाण्डेय के अनुसार गंडक नदी का कटाव लगातार तेज हो रहा है। इसके चलते मंगलपुर के समीप पत्थर का स्पर ध्वस्त हो गया है। स्पर को और क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए विभाग की ओर से तत्काल फ्लड फाइटिंग का कार्य शुरू कराया गया है। इसमें बांस के हाथी पांव...