बगहा, अगस्त 20 -- Bagaha News: बेतिया। जिले के सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को अवकाश लेने की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग के विशेष सचिव धर्मेंद्र कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना को निर्देश जारी किया है। साथ ही हिदायत दी है कि इस नियम का सख्ती से पालन कराया जाए। विभाग के अनुसार ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लीव मॉड्यूल क्रियाशील है। इसके माध्यम से सभी प्रकार के अवकाश के आवेदन ऑनलाइन स्वीकृत किए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि पांच सितंबर से प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक, सहायक शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक और स्थानीय निकाय के अध्यापकों के अवकाश आवेदन केवल ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार और स्वीकृत किए जाएंगे। वहीं, विभाग के संज्ञान में आया है कि ऑनलाइन व्यवस्था ला...