Bagaha News: अपहृत नाबालिग गोरखपुर से बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार
बगहा, जुलाई 20 -- Bagaha News: नरकटियागंज।निज प्रतिनिधि शिकारपुर पुलिस ने गोरखपुर में छापेमारी कर अपहृत नाबालिग को बरामद कर उसके अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार युवक की पहचान नंदपुर निवासी सरफराज आलम के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विगत 30 जून को नाबालिग के पिता ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर सरफराज नामक युवक अपहरण कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के क्रम में जानकारी मिली कि नाबालिग लड़की को उक्त युवक गोरखपुर के एक होटल में रखे हुए है। जानकारी के बाद केस के अनुसंधानक रामजी पासवान के साथ पुलिस टीम को गोरखपुर भेजा गया। पुलिस टीम ने गोरखपुर से अपहृत नाबालिग लड़की को बरामद करते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.