बगहा, अगस्त 27 -- Bagaha News: शनिचरी। मच्छर गांवा नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो स्थित हथिया मोहल्ला नाहर के पास से होने वाले पीसीसी सड़क निर्माण में कथित अनियमितता और निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद कार्य कराए जाने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों की मांग वार्ड पार्षद समेत दर्जनों नप वासियों ने निर्माण कार्य की जांच कराने और मानक के अनुरूप कार्य कराने की मांग की है। प्रदर्शन में शामिल सुरेश यादव उमाशंकर प्रसाद दीप नारायण प्रसाद मुन्ना प्रसाद उमेश यादव शत्रुघ्न यादव किशोरी यादव समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि हथिया गांव के पास नहर के बगल से चौबे टोला होते हुए अंबेडकर चौक तक करीब एक किलोमीटर सड़क का पीसीसी निर्माण कराया जा रहा है।

निर्माण में मानकों की अनदेखी ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में निर्धारित मानको...