बगहा, नवम्बर 28 -- Bagaha News: मैनाटाड़। चौहाट्टा पंचायत के प्रा. विद्यालय चक्रसन में अनियमितता को लेकर आकाश उरांव ने डीईओ को आवेदन देकर जांच करने की मांग की है। सहयोग पोर्टल पर भी शिकायत की गयी है। ग्रामीण सागर उरांव, आकाश उरांव, आशीष उरांव, राम उरांव, अमित उरांव, गुलशन उरांव, प्रदीप उरांव बिट्टू उरांव ने बताया कि शुक्रवार को कच्चा अंडा बच्चों को दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि लकड़ी पर मध्याह्न भोजन बनता है। ग्रामीणों ने निरीक्षण कराने, बच्चों से शिक्षकों की अनुपस्थिति में बातचीत करने, पढ़ाई का स्तर जांचने और कई महीनों के मध्याह्न भोजन वितरण आदि जांच की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...