Bagaha News: अनयमितता बरतने पर दो नारायण अस्पताल सील
बगहा, अगस्त 21 -- Bagaha News: बेतिया। राजगुरु चौक व क्रिश्चन क्वार्टर स्थित दो नारायण अस्पताल को शुक्रवार शाम छापेमारी के बाद सील कर दिया गया। पीएचसी प्रभारी डॉ. शहाबुद्दीन, मजिस्ट्रेट सह बीडीओ पवन कुमार ठाकुर, डॉ. अभिषेक व डॉ. जयप्रकाश की टीम ने अस्पताल में जांच की। इस दौरान अस्पताल में भारी कमी पाई गई। डॉ. डीपी सिंह के दोनों अस्पताल से 10 ऑपरेशन के मरीजों को शिफ्ट करने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही थी। इधर, छापेमारी की भनक लगते ही डॉक्टर व कर्मी अस्पताल छोड़कर फरार हो गये। सिर्फ मैनेजर व एक कर्मी ही वहां बचे थे। डॉ. शहाबुद्दीन ने बताया कि डीएम और सीएस के आदेश पर छापेमारी की गई है। गुरुवार को भी डॉक्टरों की टीम जांच के लिए पहुंची थी। लेकिन सहयोग नहीं किया गया था। मरीज और डॉक्टर समेत कर्मियों की सूची तक नहीं उपलब्ध करा पाये थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.