बगहा, नवम्बर 5 -- Bagaha News: रामनगर, एक प्रतिनिधि। रामनगर में त्रिवेणी नहर की भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को गुरुवार को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। टीम को मौके पर देखते ही अतिक्रमणकारी उग्र हो गए। अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर ईंट - पत्थर फेंका और धक्का मुक्की की। जिसमें नगर परिषद के एक कर्मी का सिर फूट गया। जबकि कुछ लोगों को हल्की फुल्की चोटें आई। गंभीर रूप से जख्मी नप कर्मी राजन राउत को ईलाज के लिए सीएचसी में दाखिल कराया गया। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों के साथ भी धक्का मुक्की की गई। इस दौरान कुछ लोगों ने अपनी झोपड़ियों में ही आग लगा दी। जिसमें तीन - चार झोपड़ियां जल गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। यह भी पढ़ें- Bagaha News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का हुआ विरोधअतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध और आगजनी...