बगहा, जुलाई 25 -- Bagaha News: चौतरवा, एक संवाददाता। चौतरवा-रतवल मुख्य मार्ग के रतवल चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत इलाज में जाने के क्रम में हो गई। घटना की पुष्टि करते हुवे प्रभारी थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया की थाना क्षेत्र के बरियरवा गांव निवासी परमा यादव का पुत्र अभिषेक कुमार (14) घर से रतवल जा रहा था। इसी क्रम में रतवल के समीप युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और बुरी तरह से जख्मी हो गया। उन्होंने बताया की लोगो द्वारा इसकी सूचना थाना को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा जहां प्राथमिक उपचार के डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल युवक को जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। लेकिन बेतिया जाने के क्रम में युवक की मौत रास्ते में ही हो गई। युवक के शव का पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों...