बगहा, अगस्त 27 -- Bagaha News: नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के लेदीहरवा गांव में बुधवार की रात्रि में बिगा चौधरी के मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में घर में बंधी एक गाय व एक बछड़े की झुलसकर मौत हो गयी। वहीं घर में रखे अनाज, कपड़े, नकदी समेत अन्य सभी सामान जलकर राख हो गए।घटना के बाद पीड़ित बिगा चौधरी ने शिकारपुर थाने में आवेदन सौपा है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...