नई दिल्ली, फरवरी 23 -- 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA) में भारतीय सिनेमा के लिए एक इमोशनल और गर्व से भर देने वाला पल देखने को मिला। लंदन के मशहूर रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित हुए इस इवेंट में लीजेंडरी बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में याद किया गया। इस खास सेगमेंट में बीते एक साल में दुनिया को अलविदा कह चुके फिल्म एक्टर्स को श्रद्धांजलि दी जाती है। धर्मेंद्र का नाम जैसे ही स्क्रीन पर आया, भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में मौजूद उनके फैंस के लिए भी यह पल भावुक कर देने वाला रहा। पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।बाफ्टा में धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि धर्मेंद्र को दी गई इस श्रद्धांजलि के दौरान सिंगर जेसी वेयर ने लाइव परफॉर्मेंस दी और उन्होंने 'द वे वी वर' सॉन्ग गाया। इसी बीच स्क्रीन पर दिवंगत एक्टर्स की ...