Badaun News: 70 घरों की बत्ती गुल, पानी को तरसे लोग
बदायूं, अगस्त 10 -- Badaun News: कस्बा फैजगंज के वार्ड नंबर तीन में पिछले पांच दिनों से ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण हाहाकार मचा हुआ है। बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप होने से लगभग 70 घरों में अंधेरा पसरा है। बिजली न होने के कारण वार्ड में पानी सप्लाई करने वाला सरकारी नलकूप (ट्यूबवेल) भी पांच दिनों से बंद पड़ा है, जिससे इलाके में पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि बिजली गुल रहने से रात के समय पूरी कॉलोनी में घुप्प अंधेरा छा जाता है। आजाद समाज पार्टी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। जिला प्रभारी मुंसिफ अली ने चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा है कि यदि जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो पार्टी स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। जेई बजरंगी ने बताया कि नय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.