बदायूं, सितम्बर 25 -- Badaun News: बदायूं। हजरतपुर पुलिस बुधवार रात हजरतपुर से आसफपुर की ओर गश्त कर रही थी। झब्बू की आइसक्रीम फैक्ट्री से पहले सड़क किनारे एक युवक प्लास्टिक का कट्टा लेकर खड़ा मिला। पुलिस को देखकर वह घबरा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम ज्ञानपाल पुत्र राम सिंह निवासी गांव टिकन्ना, थाना दातागंज बताया। तलाशी में कट्टे से 6 किलो 930 ग्राम डोडा छिलका मिला। उसकी जेब से ओप्पो कंपनी का मोबाइल और 80 रुपये भी बरामद हुए। ज्ञानपाल ने बताया कि डोडा छिलका उसने रास्ते में एक व्यक्ति से खरीदा था और दिल्ली में बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...