Badaun News: 587 दिव्यांगों को मिला सरकार की योजनाओं का लाभ
बदायूं, नवम्बर 26 -- Badaun News: सीडीओ गामिनी सिंगला ने बुधवार को विकास भवन सभागार में लोकल लेवल कमेटी, जिला दिव्यांगता समिति एवं जिला प्रबंधकीय समिति की बैठक की। बैठक में दिव्यांगजनों के कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गये बैठक में लीगल गार्जियनशिप के लिए प्राप्त दो आवेदनों पर विचार-विमर्श किया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी एवं जांचकर्ताओं द्वारा किए गये भौतिक सत्यापन एवं जांच के आधार पर राहुल कुमार को उनके दिव्यांग भाई रोहित कुमार एवं खुशबू रस्तोगी को उनके दिव्यांग भाई विवेक का विधिक संरक्षक नियुक्त किए जाने के निर्देश दिए गये। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी संतोष कुमार ने समिति को जनपद में संचालित जिला आदर्श पुनर्वास केंद्र की प्रगति से अवगत कराया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.