Badaun News: 49 आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र
बदायूं, अगस्त 27 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता।कलक्ट्रेट सभागार में बाल विकास विभागन में चयनित आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गये। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने वजीरगंज, कादरचौक, सालारपुर एवं उझानी ब्लॉक की 49 नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिये।सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वाहन करना हम सभी का दायित्व है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाये तो निश्चित रूप से एक दिन भारत विश्व गुरु बनेगा। महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष सलोनी सुची पाठक ने नव नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बधाई दी। कहा कि सरकार की उम्मीदों पर खरा उतरते हुये बेहतर ढंग से कार्य करें। ऐसी दिनचर्या बनायें, जिससे न तो ड्यूटी प्रभावित हो और न ही घर के कार्य बाधित हों। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.