बदायूं, अगस्त 10 -- Badaun News: उसहैत/उसावां। विधायक राजीव कुमार सिंह ने बाढ़ प्रभावित चार गांवों के 352 परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री के पैकेट वितरित किये। ग्राम जटा (मझरा खेड़ा जलालपुर खाम) में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए निःशुल्क बाढ़ राहत सामग्री वितरण कैंप आयोजित किया गया। विधायक ने कहा कि बाढ़ एक आपदा है जिसमें हमारा प्रशासन पूरी मुस्तैदी से लगा हुआ है। बाढ़ प्रभावित लोगों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। कैंप में क्षेत्र के कुल 352 बाढ़ प्रभावित लाभार्थियों को राहत सामग्री वितरित की गई। जिसमें जटा के 200, प्रेमी नगला के 39, जसवंत नगला के 24, ठकुरी नगला के 89 लोगों को राहत सामग्री के पैकेट वितरित किये।

सामाजिक सहायता विधायक राजीव कुमार सिंह ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकार...