Badaun News: 30 लाख रुपये की अफीम के साथ दो युवक गिरफ्तार
बदायूं, अक्टूबर 22 -- Badaun News: बदायूं। 300 ग्राम अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अफीम के अलावा स्कूटी और दो मोबाइल बरामद हुए हैं। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। सदर कोतवाली पुलिस ने निर्माणाधीन बदायूं-बरेली बाईपास पर आसरा आवास चौराहे के पास चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार दो लोगों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम सोविन्द्र पुत्र चंद्रपाल और रामसेवक पुत्र डालचंद्र निवासी सिरसा ठेर बताए। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो सोविन्द्र के पास से मोबाइल और रामसेवक के पास से आईफोन बरामद हुआ। इसके बाद स्कूटी की सीट के नीचे बनी डिग्गी की तलाशी लेने पर पारदर्शी पन्नी में काले रंग का पदार्थ मिला। पुलिस ने जांच के बाद उसे अफीम बताया। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल करने पर पन्नी समेत उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.