बदायूं, जुलाई 22 -- Badaun News: दातागंज,संवाददाता। पुलिस ने 25 किलो 900 ग्राम डोडा चूरा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।दातागंज कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कांसपुर रोड से शिम्भूनगला मोड़ से करीब 20 कदम आगे दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ग्राम बिहारीपुर छेमराम निवासी दिनेश पुत्र दयाराम और अनोखेलाल पुत्र रामेश्वर को दबोच लिया। दोनों के कब्जे से कुल 25 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दिनेश पर दातागंज थाने में मारपीट और गाली-गलौज का केस पहले से दर्ज है। बरेली के इज्जतनगर थाने में भी एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज है। वहीं अनोखेलाल के खिलाफ मूसाझाग थाने में एनडीपीएस एक्ट का एक मुकदमा पहले से दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...