बदायूं, अक्टूबर 9 -- Badaun News: 2.50 लाख रुपये में खरीदे गए सोने के आभूषण जांच में नकली निकले। महिला ने सामान और रसीद वापस कर रकम मांगी तो दुकानदार, उसके पिता और दो भाइयों ने रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। आरोप है कि नकली आभूषण और रसीद देकर धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अलापुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर सात मोहल्ला खेड़ा निवासी अशरफ जहां पत्नी हबीब ने पुलिस से शिकायत करके बताया कि पांच अक्तूबर को वह कपड़े खरीदने के दौरान उवैस पुत्र नाजिम निवासी सखानूं की अलापुर स्थित दुकान पर गई थीं। उवैस ने मां के बीमार होने की बात कहकर सोने के आभूषण बेचने की बात कही। उसकी बात पर भरोसा कर अशरफ जहां ने एक हार और तीन सोने की अंगूठियां 2.50 लाख रुपये में खरीद लीं। आभूषणों पर 18 कैरेट और 750 एचएम अंकित था। रसीद मा...