बदायूं, अगस्त 15 -- Badaun News: नगर के मेन बाजार से चोरी हुई बाइक को बिल्सी पुलिस ने 14 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि 13 अगस्त को बागरपुर सागरपुर निवासी राहुल पुत्र किशनपाल की बाइक मेन बाजार से चोरी हो गई थी। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया, पुलिस टीम ने शुक्रवार को बिल्सी-मुजरिया मार्ग पर मुकईया पुलिया के पास से आरोपी लोकेश निवासी मिश्रीपुर मुकईया, थाना मुजरिया को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली गई। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि पुलिस की तत्परता से चोरी की घटना का 14 घंटे में सफल अनावरण कर बाइक बरामद की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...