बदायूं, सितम्बर 4 -- Badaun News: ट्रक में 12 भैंस क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाई जा रही थीं। रास्ते में एक भैंस की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मृत भैंस को दफनाने में जुट गई। इसी दौरान चालक ट्रक में भरी बाकी भैंस को लेकर मौके से फरार हो गया। घटना में पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आने पर निलंबन की कार्रवाई हुई। पुलिस जांच अभी जारी। मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के तकिया बाजार का है। खैरपुर खैराती के पास से एक ट्रक में 12 भैंस को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाया जा रहा था। तकिया बाजार पहुंचने पर ट्रक में भरी एक भैंस की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर मृत भैंस को दफन करा दिया। इसी दौरान ट्रक चालक पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में ट्रक लेकर वहां से फरार हो गया। ट्रक में बाकी 11 भैंस भी भरी थीं। चालक के...