बदायूं, अगस्त 23 -- Badaun News: क्षेत्र के अहरुइया गांव में जमीन के विवाद को लेकर बुजुर्ग महिला को घर से जबरन कार में बैठाकर रजिस्ट्री कार्यालय ले जाने और कागजों पर अंगूठा लगवाने का मामला सामने आया है। महिला के बेटे वीरेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर अपने भाइयों और भतीजों समेत 10 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, शिकायत के बावजूद पुलिस ने अभी तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वीरेंद्र का आरोप है कि शनिवार सुबह उसकी 107 वर्षीय मां चंद्रकली घर में खाना खा रही थीं। इसी दौरान उसके भाई और बेटे उसके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी लोग चंद्रकली को जबरन कार में बैठाकर रजिस्ट्री कार्यालय ले गए। मां के चीखने-चिल्लाने के बावजूद उन्हें नहीं छोड़ा गया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: कोर्ट मैरिज का झांसा देकर बुजुर्ग की करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोपघट...