बदायूं, जुलाई 20 -- Badaun News: दातागंज, संवाददाता। दातागंज कस्बे में लकड़ी बीनने गई 10 साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले 60 साल के आरेापी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया आरेापी रामदीन पुत्र तोताराम, निवासी मोहल्ला छोटा पारा, वार्ड संख्या-3 कस्बा एवं थाना दातागंज को उसकी लकड़ी की टाल से गिरफ्तार किया गया। विदित हो, शनिवार को टाल मालिक 60 वर्षीय आरोपी ने बच्ची को लकड़ी का लालच देकर उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए थे और किशोरी बच गई थी। इस संबंध में एसएचओ वेदपाल सिंह ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...