बदायूं, अक्टूबर 26 -- Badaun News: कादरचौक,संवाददाता। क्षेत्र के गांव धनूपुरा में आयोजित विशाल रामलीला का वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं आयोजक उपस्थित रहे।डॉ. शैलेश पाठक ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि मेले हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अभिन्न अंग हैं। मेला आपसी भाईचारे, मेलजोल और सामाजिक एकता का अनमोल प्रतीक होता है। रामलीला जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित रामलीला हमें सत्य, धर्म, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। यह भी पढ़ें- Badaun News: -आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते मेला...