बदायूं, सितम्बर 5 -- Badaun News: सामाजिक संस्था इस्लाहुल मुस्लिमीन एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से स्कूली बच्चों को स्कूल बैग एवं अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी हाफिज इरफान ने किया। कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना एवं आम जनमानस में शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता पैदा करना है। मुशाहिद मियां, नाजिम-ए-जिला जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द, मौलाना नजीरुल हसन फलाही विलेज कोऑर्डिनेटर (एमवीटी), ककराला, डॉ. मुनीर अख्तर, इमरान खान, मुकर्रम अंसारी, अब्दुल कादिर, चांद अंसारी, प्रदीप कुमार, मोहम्मद जावेद, हाफिज अब्दुल हादी, शोएब अली, मुशाहिद रजा मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...