बदायूं, सितम्बर 9 -- Badaun News: बिसौली, संवाददाता। रानेट चौराहे स्थित जय भोले फार्म हाउस एवं भोजनालय पर देह व्यापार के आरोपों में हुई कार्रवाई के बाद मंगलवार देर शाम प्रशासन ने होटल सील कर दिया। नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह और कोतवाल सर्वेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स ने करीब एक घंटे तक मौके पर रहकर कार्रवाई पूरी कराई। यह भी पढ़ें- Badaun News: होटल सील, हल्का पुलिस की भूमिका की जांच शुरूपुलिस कार्रवाई का विवरण रविवार शाम पुलिस ने होटल पर छापा मारकर संचालक और मालिक समेत नौ युवकों तथा दो युवतियों को गिरफ्तार किया था। दोनों युवतियां मुरादाबाद की बताई गई हैं। युवतियों को होटल तक पहुंचाने वाले टेंपो चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कार्रवाई के बाद स्थानीय हल्का पुलिस की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है...