बदायूं, अगस्त 26 -- Badaun News: म्याऊं। हजरतपुर-सैंजनी मार्ग पर बड़ा हादसा टल गया। गोवंशों को बचाने के चक्कर में हेलीकॉप्टर के पार्ट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ड्राइवर और हेल्पर बाल-बाल बच गए। ट्रक बरेली की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक हजरतपुर-सैंजनी मार्ग पर चितरी गांव के समीप पहुंचा, तभी अचानक सड़क पर गोवंश आ गए। गोवंशों को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन व जेसीबी की मदद से ट्रक को सीधा कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि एमएफ रोड पर आवारा गोवंशों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे पर आवारा पशुओं से वाहनों के पहिये थमे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...