बदायूं, सितम्बर 9 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। सिविल लाइंस कोतवाली परिसर से पुलिस हिरासत से फरार हुए मारपीट व जानलेवा हमले के आरोपी सुरजन यादव पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मामले में लापरवाही सामने आने पर एक दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित किया गया था। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

सुरजन यादव का फरार होना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर इक्लहरी गांव निवासी सुरजन यादव को पुलिस साल 2025 में दर्ज मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार कर कोतवाली परिसर लाई थी। सुरजन पहले से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गिरफ्तारी के बाद उसे सिविल लाइंस कोतवाली लाया गया, लेकिन इसी दौरान मौक...