बदायूं, जुलाई 18 -- Badaun News: दातागंज, संवाददाता।ब्लूमिंगडेल स्कूल दातागंज में आयोजित समारोह में प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य ने हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में जिले में पहला स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा प्रथम के आब्यान झा एवं इसी कक्षा के दूसरे स्थान पर रहे आदर्श कुमार को नकद धनराशि का चेक देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने हिन्दुस्तान ओलंपियाड में प्रतिभाग करने वाले कक्षा एक से 12 वीं तक के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र सौंपे एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा विद्यालय का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। समय-समय पर आयोजित इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में आपसी प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ बौद्धिक विकास होता है। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान ओलम्यिाड की चेक मिलने पर मेधावियों के खिले चेहरे विद्यालय निदेश...