Badaun News: हाईवे पर यूकेलिप्टस का पेड़ टूटकर गिरा, लगा जाम
बदायूं, सितम्बर 27 -- Badaun News: लगातार हो रही बारिश के बीच शाहबाद-कछला हाईवे पर स्थित रंजना तिराहे के पास यूकेलिप्टस का पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी शहाबुद्दीन सैफी ने बताया कि कई घंटों से हो रही बारिश के कारण पेड़ कमजोर होकर अचानक सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस दौरान कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को दी। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन रहा ठप इसके बाद लोगों ने सड़क से पेड़ हटाने का प्रयास शुरू किया। पेड़ हटने के बाद ही यातायात सुचारु हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.