बदायूं, अगस्त 2 -- Badaun News: फैजगंज बेहटा, संवाददाता। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरार चालक की तलाश के साथ मामले की जांच शुरू कर दी गई। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के औरछी चौराहे के पास पेट्रोल पंप के सामने शनिवार को हादसा हुआ। मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना क्षेत्र के मोहल्ला ठाकुरान के रहने वाले 23 वर्षीय शकील पुत्र साबिर बाइक से चंदौसी से इस्लामनगर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शकील गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।घायल शकील को एंबुलेंस से चंदौसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक...