Badaun News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार दो छात्राएं घायल
बदायूं, सितम्बर 1 -- Badaun News: बदायूं दिल्ली हाईवे पर थाना मुजरिया क्षेत्र के तिगोड़ा गांव की रहने वाली 16 वर्षीय रिया पुत्री सुधीर व 15 वर्षीय रिचा पुत्री प्रमोद थाना उझानी क्षेत्र के बुटला दौलत गांव में स्थित आरवीएस यादव इंटर कॉलेज पढ़ती हैं । रिया इंटर की छात्रा है तो रिचा कक्षा 9 की छात्रा हैं। दोनों आपस में चचेरी तहेरी बहनें हैं। सोमवार की सुबह दोनों साइकिल द्धारा ट्यूशन जा रही थी, तभी थाना उझानी क्षेत्र के हजरतगंज गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार छात्राओं को टक्कर मार दी, हादसे के बाद छात्रा की साइकिल ट्रक में फंस गई । बताया जाता है काफी दूर तक ट्रक साइकिल को घसीटता ले गया और फरार हो गया। ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई । परिजन घायल छात्राओं को उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.