Badaun News: हाईवे पर अनियंत्रित होकर खंती में पलटी कार
बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर गांव सिद्धपुर स्थित ईंट भट्ठे के पास सोमवार शाम करीब सात बजे सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार युवक बाल-बाल बच गया। मुरादाबाद निवासी राहुल कुमार फील्ड में विपणन का काम करते हैं। सोमवार को इस्लामनगर में काम समाप्त करने के बाद वह कार से बदायूं जा रहे थे। इसी दौरान सिद्धपुर स्थित ईंट भट्ठे के पास सामने से वाहन आ गया। उसे बचाने के प्रयास में राहुल ने कार सड़क से नीचे उतारने की कोशिश की। बताया जाता है कि हाईवे के चौड़ीकरण के लिए सड़क किनारे खुदाई होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और खंती में पलट गई। यह भी पढ़ें- Hathras News: पेपर रोल से भरा कैंटर गड्ढे में पलटा लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहुल को कार से बाहर निकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.