बदायूं, अक्टूबर 22 -- Badaun News: उसावां। गोदाम का लिंटर देखने गए पूर्व कोटेदार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने व्यापारी व उसके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसा उसावां थाना क्षेत्र के उसावां अकबरपुर रोड स्थित वार्ड नंबर 10 में दुकानों के पीछे गोदाम पर हुआ। यहां उसावां के वार्ड तीन के रहने वाले पूर्व कोटेदार प्रमोद सागर 40 वर्ष पुत्र परमेश्वरी व्यापारी हरिराम गुप्ता के यहां काम करते थे। हरिराम गुप्ता ने गोदाम का लिंटर डलवाया था। बुधवार को प्रमोद सागर लिंटर देखने के लिए छत पर चढ़े थे। इसी दौरान पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए और करंट लगने से वहीं गिर पड़े। वहां काम कर रहे अन्य लोगों ने देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। हाद...