Badaun News: हलवाई की दुकान से एक महीने में चार बार चोरी
बदायूं, जुलाई 4 -- Badaun News: कछला। कस्बे में मुख्य चौराहे से ननाखेडा रोड पर हलवाई की दुकान में पिछले एक महीने में चार बार चोरी हो गई। पुलिस अभी तक चोरों की तलाश नहीं कर पाई है। कस्बे के मुख्य चौराहे पर मोतीराम का मिष्ठान भंडार है। उनका कहना है कि इस दुकान में एक महीने में चार बार चोरी हो गई। हर बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन पुलिस चोरों की तलाश नहीं कर पा रही है। मोतीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनकी दुकान में एक महीने में चौथी बार चोरी हुई है, इसके बाद भी पुलिस किसी चोर को तलाश नहीं कर रही है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: चांदपुर में छह माह में 12 बड़ी चोरियां इससे कछला चौकी पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगने शुरू हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.