बदायूं, जुलाई 19 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में श्रीमद ब्रह्मदत्त गौशाला धाम ने अनूठी पहल शुरू की है। इसके तहत विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के अंदर गौसेवा का भाव जागृत करने के लिये गऊ मां सेवा रोटी पात्र रखवाकर प्रतिदिन स्वेच्छा से एक रोटी गऊ मां के नाम निकालने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। शिव देवी कॉलेज में मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने गऊ मां रोटी पात्र का विधिवत पूजन करके एक रोटी गऊ मां के नाम की पहल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एक रोटी गाय के नाम अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चों एवं उनके परिवार को गौमाता की सेवा और संरक्षण से जोड़ना है। कॉलेज प्रबंधक वीरेंद्र झा ने भी बच्चों एवं अध्यापकों को प्रतिदिन गौमाता के लिये रोटी सेवा करने के लिये प्रेरित किया। भार...