Badaun News: हब बना बदायूं, सरकारी आइडी हैक, सिस्टम पूरी तरह बेखबर
बदायूं, अक्टूबर 3 -- Badaun News: जिला फर्जी प्रमाण पत्रों का हब बनता जा रहा है। यह कोई कहने वाली कहानी नहीं, बल्कि यहां आए दिन उजागर हो रहे मामले हर सिस्टम की परत खोल रहे हैं। सवाल सिर्फ इतना है कि फर्जी प्रमाण पत्रों का हब बने बदायूं में सरकारी आइडी हैक करने के बाद हर तरह के प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं, लेकिन सिस्टम पूरी तरह से बेखबर है। बीते दिनों बदायूं के सीएमओ कार्यालयों में दिव्यांग प्रमाणपत्रों बिना किसी नियम कानून के जारी कर दिए गए। दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए तमाम सरकारी नियमों से गुजरना पड़ता है, लेकिन यहां पैसे के दम पर प्रमाण पत्र जारी होते रहे। इसी तरह से हाल ही में नगर पंचायत इस्लामनगर की आइडी हैक करने के बाद प्रदेश भर के तमाम जिलों में रहने वाले 200 से ज्यादा लोगों के प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए। हैरत की बात तो यह है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.