Badaun News: हजरतपुर में सड़क पर जलभराव में कांग्रेसियों ने रोपा धान
बदायूं, जुलाई 30 -- Badaun News: बदायूं, प्रमुख संवाददाता। सड़क पर जलभराव की समस्या हल होती न देख कांग्रेसियों ने उसमें धान की रोपाई करके अपना अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर जलभराव की समस्या के समाधान के लिए आवाज उठाई। हजरतपुर गड़िया रंगीन मार्ग, हजरतपुर से पिपला मार्ग पर कई वर्षों से जलभराव के चलते दर्जनों ग्रामों के लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने हजरतपुर में सड़क पर भरे गंदे पानी में धान की रोपाई की। कांग्रेसियों के सड़क में धान रोपने के कार्यक्रम की सूचना मिलते ही सुबह से ही जेसीबी से नालों की सफाई शुरू करा दी। सड़क पर बड़ी तादाद में मौजूद मिट्टी हटवाई। बीडीओ म्याऊं भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सड़क पीडब्ल्यूडी की है। उनका कोई लेना देना नहीं है। हजरतपुर थाना प्रभारी पुष्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.